तमाम दावों के बीच नहीं रुक रही हैं कोरोना मौतें, एक दिन में मौतों का नया रिकार्ड, जानें राज्‍यवार आंकड़े

तमाम दावों के बीच नहीं रुक रही हैं कोरोना मौतें, एक दिन में मौतों का नया रिकार्ड, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या एक दिन पहले के मुकाबले कुछ कम रही है मगर इसके लिए खुश होने की जरूरत इसलिए नहीं है क्‍योंकि पिछले 24 घंटे में देश में टेस्‍ट भी कम हुए हैं। रविवार होने की वजह से देश में शनिवार के मुकाबले करीब 47 हजार कम टेस्‍ट हुए है। दूसरी ओर देश में कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का आंकड़ा पहली बार 400 को पार कर गया है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 174387 है। अभी तक 237195 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 56 प्रतिशत तक (55.78) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 41 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले 11 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 13699 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3­.2 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 425282 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 9440 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रविवार की सुबह तक देश में 15413 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 43 हजार 267 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 47 हजार कम हैं। रविवार की सुबह तक देश में कुल 68 लाख 07 हजार 226 टेस्‍ट हुए थे और सोमवार की सुबह तक ये आंकड़ा 69 लाख 50 हजार 493 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

सोमवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 91 लाख 01 हजार 398 मरीज थे जिसमें से 48 लाख 74 हजार 908 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 71 हजार 575 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 53.5 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.2 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से अबतक की सर्वाधिक 445 मौतें हुई हैं। इनमें से 345 मौतें देश के सिर्फ 4 राज्‍यों में हुई हैं। रिकार्ड 186 मौतें महाराष्‍ट्र में हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 63, तमिलनाडु में 53, उत्‍तर प्रदेश में 43, गुजरात में 25, बंगाल में 15, मध्‍य प्रदेश में 14, राजस्‍थान में 12, हरियाणा में 11, तेलंगाना में 7, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 5-5, ओडिशा में 2 और पुडुचेरी, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर, बिहार में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में रविवार से सोमवार के बीच कोरोना के 14821 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 10539 केस देश के सिर्फ चार राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। महाराष्‍ट्र में 3870, दिल्‍ली में 3000, तमिलनाडु में 2532 और पहली बार उत्‍तर प्रदेश में एक दिन में एक हजार से अधिक नए केस (1137) सामने आए हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 730, गुजरात में 580, असम में 484, आंध्र प्रदेश में 457, कर्नाटक में 453, बंगाल में 414, हरियाणा में 412 और ओडिशा में 304 नए मरीज सामने आए हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

नाक में पहुंचकर कोरोना चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बना लेता है: नए शोध में दावा

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

4562

4331

106

8999

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

37

0

48

अरुणाचल प्रदेश

120

15

0

135

असम

2019

3360

9

5388

बिहार

1979

5580

53

7612

चंडीगढ़ 

84

316

6

406

छत्तीसगढ़

817

1447

11

2275

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

62

26

0

88

दिल्ली

24558

33013

2175

59746

गोवा

625

129

0

754

गुजरात 

6248

19349

1663

27260

हरियाणा

4918

5557

160

10635

हिमाचल प्रदेश 

240

425

8

673

जम्मू एंड कश्मीर 

2492

3382

82

5956

झारखंड

656

1406

11

2073

कर्नाटक

3395

5618

137

9150

केरल

1490

1661

21

3172

लद्दाख

702

134

1

837

मध्य प्रदेश 

2373

9015

515

11903

महाराष्ट्र 

60161

65744

6170

132075

मणिपुर

591

250

0

841

मेघालय

10

33

1

44

मिजोरम

131

9

0

141

नागालैंड

70

141

0

211

ओडिशा

1426

3720

14

5160

पुडुचेरी

218

140

8

366

पंजाब

1275

2700

99

4074

राजस्थान

2984

11597

349

14930

सिक्किम

53

25

0

78

तमिलनाडु

25866

32754

757

59377

तेलांगना

3861

3731

210

7802

त्रिपुरा

461

759

1

1221

उत्तराखंड

817

1500

27

2344

उत्तर प्रदेश 

6168

10995

550

17731

वेस्ट बंगाल

5093

8297

555

13945

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

7832

 

 

7832

भारत में कुल मामले

174387

237196

13699

425282

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।